kadai paneer ||1 स्वादिष्ट best कढ़ाई पनीर बनाने की आसान रेसिपी

हेलो फ्रेंड्स! स्वागत है आपका । आज मैं आपके लिए एक रेस्टोरेंट स्टाइल kadai paneer की रेसिपी लेकर आई हूं। इस कढ़ाई पनीर की जो सीक्रेट है, वो है इसका मसाला। kadai paneer

कढ़ाई पनीर के लिए जरूरी सामग्री

– 250 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटे हुए)

– एक चम्मच जीरा

– एक चम्मच सौंफ

– एक चम्मच काली मिर्च

– तीन कश्मीरी लाल मिर्च

– दो हरी इलायची

– दो से तीन लौंग

– दो-तीन टेबलस्पून तेल

– एक मीडियम साइज़ प्याज (स्लाइस में कटा हुआ)

– दो मीडियम साइज़ टमाटर (बारीक चॉप किए हुए)

– मुट्ठी भर काजू

– लहसुन का पेस्ट (स्वाद अनुसार)

– आधा चम्मच हल्दी

– एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर

– कसूरी मेथी(एक चम्मच)

– कुकिंग क्रीम(दो-तीन टेबलस्पून)

– हरा धनिया (गार्निश के लिए)

– हरी मिर्च (वैकल्पिक)

स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

1. मसाला तैयार करना

सबसे पहले, एक पैन को हल्का गर्म करें और उसमें जीरा, सौंफ, काली मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च, इलायची और लौंग डालकर ड्राई रोस्ट कर लें। जब ये मसाले हल्के से भून जाएं, तो इन्हें एक बाउल में निकाल लें। मसाले ठंडे हो जाएं तो उन्हें मिक्सर में डालकर पाउडर बना लें। kadai paneer

2. प्याज और टमाटर की प्यूरी

अब एक पैन में दो-तीन टेबलस्पून तेल गर्म करें। उसमें स्लाइस की हुई प्याज डालें और हल्का भूनें, जब तक प्याज का कच्चापन दूर न हो जाए। इसके बाद चॉप किए हुए टमाटर.डालें और इसे नरम होने तक पकाएं। एक चुटकी नमक डालें ताकि टमाटर जल्दी पक जाए। इसके साथ काजू डालें, इससे कढ़ाई पनीर की ग्रेवी क्रीमी और रिच बनेगी। फिर लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे पकाते रहें जब तक टमाटर और काजू सॉफ्ट न हो जाएं। kadai paneer

3. पेस्ट तैयार करें

जब ये प्याज-टमाटर-काजू का मिक्स ठंडा हो जाए, तो इसे मिक्सर में डालकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अलग रख लें, क्योंकि यही ग्रेवी का बेस है।

4. पनीर को फ्राई करना

अब कढ़ाई में एक चम्मच तेल गर्म करें। उसमें पनीर क्यूब्स डालकर हल्का सा फ्राई करें जब तक ये गोल्डन ब्राउन न हो जाएं। इससे पनीर का टेक्सचर बढ़िया आता है। फ्राई किए पनीर क्यूब्स को एक बाउल में निकाल लें।

5. मसाला बेस तैयार करना

अब कढ़ाई में फिर से दो-तीन टेबलस्पून तेल गर्म करें। उसमें एक मीडियम साइज़ की प्याज डालें और हल्का सा पकाएं। फिर जीरा डालें। प्याज पकने के बाद ग्रीन बेल पेपर डालें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें। Paneer tikka masala || रेस्टोरेंट जैसा best पनीर टिक्का मसाला घर पर बनाएं 10 मिनीट मेkadai paneer

6. ग्रेवी में मसाले डालें

अब इसमें जो प्याज-टमाटर-काजू की पेस्ट तैयार की थी, उसे डाल दें और धीमी आंच पर पकाएं। साथ में आधा चम्मच हल्दी और एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें। इसे 3-4 मिनट तक पकने दें ताकि सारे मसाले अच्छे से मिक्स हो जाएं। अगर ग्रेवी गाढ़ी लगे तो थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं। kadai paneer

7. ग्रेवी को क्रीमी बनाएं

जब ग्रेवी से तेल अलग होने लगे, तो समझ जाएं कि मसाला भुन चुका है। अब दो-तीन टेबलस्पून कुकिंग क्रीम डालें और अच्छे से मिक्स करें। क्रीम डालने से ग्रेवी और भी स्मूद और रिच हो जाती है। इसे धीमी आंच पर 3-4 मिनट के लिए ढक कर पकाएं। kadai paneer

8. फाइनल स्टेप – पनीर डालें

अब ग्रेवी में हल्का सा गर्म पानी डालें ताकि ग्रेवी थोड़ी लूज़ हो जाए। अब फ्राई किए हुए पनीर क्यूब्स डालें और इसे अच्छे से मिक्स करें। साथ ही इसमें हरा धनिया और दो कटी हुई हरी मिर्च डालें। एक-दो मिनट और पकाएं जब तक तेल ग्रेवी से अलग न हो जाए। kadai paneer

सर्व करें और एंजॉय करेंआपकी स्वादिष्ट कढ़ाई पनीर बनकर तैयार है! इसे रोटी, पराठा, या नान के साथ गरमागरम सर्व करें। इस रेसिपी को जरूर ट्राई कीजिए और अगर आपको पसंद आए तो कमेंट में जरूर बताइए।

इस रेसिपी का टेस्ट रेस्टोरेंट स्टाइल है, जो आप घर पर बना सकते हैं। अगर इसे इसी तरह बनाते हैं तो आप इसका स्वाद भूल नहीं पाएंगे।

error: